न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ

BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा प्रस्तावित जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन के पश्चात किया गया। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग ₹2 करोड़ 68 लाख की लागत से कराया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पार्क, यातायात एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा का निरंतर विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। हमारा प्रयास है कि रानीपुर का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और आधुनिक मूलभूत सुविधाओं से जुड़े। प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में रानीपुर विधानसभा में कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य भी दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का लाभ रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को लगातार मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिद्वार मेयर किरण जैसल, मंडल अध्यक्ष वरूण वशिष्ठ,पार्षद आशुतोष चक्रपाणि,योगेंद्र सैनी,महामंत्री अंकुर पालीवाल,भगत सिंह,सुरेंद्र पाल,हंसराज कटारिया,रजनी वर्मा,चमन चौहान, आकाश कुमार,आकाश चंचल ,पवनदीप,सचिन सैनी ,लव चौहान,किरण वर्मा,भावेश सिखोला, गुलाम साबिर, चंचल ,सारिका , विनोद चौहान , अमित कुमार,अनिल कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पदाधिकारीगण सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  "विकास की नई रफ्तार! वार्ड-12 में सड़क निर्माण का शुभारंभ, राजीव शर्मा बोले— हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, किसी के साथ नहीं होगी उपेक्षा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 5 9
Users Today : 51
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 5 9
Users Today : 51
Users Yesterday : 1368