न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद

BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर, वार्ड नं. 13 के नागेश्वर धाम एवं सक्षम विहार में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

ALSO READ  Big breaking"बरसात थमते ही रुड़की की सड़कों का होगा कायाकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुरू कराया निर्माण कार्य"

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। नगर पालिका द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

ALSO READ  “चेतना का महाकुंभ बना शांतिकुंज: 51 दिवसीय अनुष्ठान ने मानवता को दिया साधना-सेवा-समन्वय का महामंत्र, राज्यपाल बोले—यह समापन नहीं, युग परिवर्तन का शुभारंभ”

उन्होंने कहा कि नवोदय नगर के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयासरत रहेगी।

ALSO READ  "BIG BREAKING:चम्पावत में धामी का ‘रक्षाबंधन गिफ्ट’! ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात, मातृशक्ति को सशक्त बनाने का बड़ा संकल्प"

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि “विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता और संकल्प है। इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता श्रीवास्तव, मुकेश रावत, भानु प्रताप, अवधेश राय, रामनिवास गुर्जर, दीपा सिंह, संचित डागर, पंकज चौहान, देव विजयकांत भाटी, अजय मलिक, निशा मलिक, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, मनोज मिश्रा, रविंद्र उनियाल, संदीप चौधरी, प्रमोद तिवारी, प्रवीण, अंजलि, सती नेगी, लता, राहुल, हरदीप, बागा भंडारी, विनोद जोशी, विनोद कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 7
Users Today : 23
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 7
Users Today : 23
Users Yesterday : 951