न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » जश्न » BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न

BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जिला योजना समिति के लिए हरिद्वार में आयोजित चुनाव में रुड़की नगर निगम के साथ पाडली गुर्जर, रामपुर और ढंडेरा नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इन निकायों से पांच सदस्यों का चयन किया जाना था। चुनाव में रुड़की नगर निगम के पांच पार्षदों के अलावा तीनों नगर पंचायतों के पांच सभासद भी मैदान में थे।

चुनाव के दौरान कुल 73 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 40 पार्षद और 33 सभासद शामिल रहे। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें रुड़की नगर निगम के पांचों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। विजयी पार्षदों में संजीव तोमर, सतवीर सिंह, रिशु वर्मा, नीतू शर्मा और शहनाज शामिल हैं।

पांचों पार्षदों की जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों में उत्साह छा गया। पार्षदों और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। महापौर अनीता अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी सभी विजयी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

जिला योजना समिति में रुड़की नगर निगम के पांचों पार्षदों की जीत को नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समिति में प्रतिनिधित्व मिलने से शहर की विकास योजनाओं और क्षेत्रीय जरूरतों से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर मिलेगा। विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

ALSO READ  “पनियाला समिति पर फिर चला वर्मा परिवार का जादू: रिया तंवर बनीं सभापति, असलम उपसभापति—खेमे की धमाकेदार वापसी पर समर्थकों में जश्न”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 8
Users Today : 905
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 8
Users Today : 905
Users Yesterday : 728