न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » पलटवार » BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल

BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधर लाल साहू के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। गिरधर लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर पूरे प्रकरण पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने मंत्री रेखा आर्य की ओर से साझा किए गए ऑडियो को AI से तैयार किया गया बताते हुए इसे कथित तौर पर घर तोड़ने की साजिश करार दिया। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

वीडियो में गिरधर लाल साहू ने रेखा आर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हमेशा किसी के पास नहीं रहती और जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने पुराने समय का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने रेखा आर्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साहू ने मंत्री से अपने आरोप वापस लेने और पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने की अपील भी की।

गिरधर लाल साहू ने कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं, तो संबंधित तथ्यों और वीडियो के आधार पर उन्हें साबित किया जाए। उन्होंने अपने ऊपर गाली-गलौज और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों को भी खारिज किया। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार से दूर रहने और बच्चों के राशन का पैसा नहीं काटने की बात कही।

मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग

गिरधर लाल साहू ने पत्रकारों, जनता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले में न्याय करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। साथ ही उन्होंने रेखा आर्य की कथित 210 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए और किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की।

ALSO READ  “राजनीतिक साजिशों पर मदरसा संचालकों का पलटवार, बोले- जनसेवा करने वाले विधायक मोहम्मद शहजाद की छवि खराब करना नहीं होगा कामयाब”

हालांकि, संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल गिरधर लाल साहू के वीडियो में लगाए गए आरोपों और उनके दावों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 2
Users Today : 266
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 2
Users Today : 266
Users Yesterday : 844