न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश

BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 44 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 26 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी औरंगाबाद ने अपने खेत का सामने सड़क के दोनों ओर नियमानुसार नाली निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनाश्चित कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कमलेश उप्रेती का मकान सुमन नगर में है, भारी वर्षा के कारण उनके घर के चारों तरफ जल भराव हो गया है,जिस कारण आने जाने में भी दिक्कत हो रही है , प्रार्थी ने जल निकासी का जल्द से जल्द उचित प्रबंध करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार निवासी औरंगाबाद द्वारा अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहा है पड़ोस में रहने वाले लोग मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे है। प्रार्थी ने पड़ोस के व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी ओमकार हरचंदपुर नारसन रुड़की द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित 25 किलो वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र के ऋण एवं उस पर देय ब्याज की पूर्ण माफी हेतु प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता कमलेश द्वारा ग्राम ब्रह्मपूरी (रावली महदूद) में मंदिर के पास लगभग 100 फुट की दूरी पर अवैध रूप से मदिरा (शराब) की दुकान के संचालन को बंद कराने हेतु पर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी बबिता पत्नी दिनेश निवासी ग्राम पुरनपुर साल्हापुर का मकान 27 अगस्त 2026 को आयी अत्यधिक वर्षा के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।प्रार्थी ने क्षतिग्रस्त घर का मौका मुआना कराते हुए आर्थिक मुआवजा प्रदान करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 413 शिकायतें तथा एल 2 पर 120 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,डीपीआरओ मुस्तफा खां,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 8
Users Today : 713
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 8
Users Today : 713
Users Yesterday : 496