न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने गुरुवार को ग्राम औरंगाबाद में हाथियों द्वारा किसानों की फसलों को पहुंचाए गए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित खेतों का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक आदेश चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय किसानों के साथ बैठक कर हाथियों की आवाजाही से उत्पन्न समस्या पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्यजीवों को आबादी वाले क्षेत्रों और कृषि भूमि में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रभावी एवं पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही, हाथियों से क्षतिग्रस्त फसलों का निष्पक्ष आकलन कर नियमानुसार प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

विधायक ने राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर पूर्व में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण कराने तथा वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि हाथियों द्वारा बार-बार फसलों को नुकसान पहुंचाना किसानों के लिए गंभीर समस्या है। इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा, ताकि किसानों की मेहनत और फसलें सुरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी, विजय चौहान, शशांक चौहान, चरण सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने किसानों को राहत दिलाने तथा वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

ALSO READ  "कोरोनेशन अस्पताल में डीएम डॉ. आशीष चौहान का औचक निरीक्षण, ICU में बंद मिला AC, गंदगी और लापरवाही पर भड़के... लावारिस मरीज को दिलाया तत्काल उपचार, अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 6
Users Today : 521
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 6
Users Today : 521
Users Yesterday : 496