(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट के नेतृत्व में सीओ रुड़की पुलिस, तहसीलदार रुड़की एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार रामनगर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया तथा दुकानदारों एवं व्यापारियों को अपनी दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से सामान न रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहार के दौरान बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिगत नियमित निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रशासन द्वारा त्योहार के दृष्टिगत बाजारों में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।








































Users Today : 207
Users Yesterday : 456
