(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में उत्तराखंड की सरकार की असफलताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रुड़की महानगर में न्याय यात्रा का आयोजन डॉ हरक सिंह रावत अध्यक्ष उत्तराखंड चुनाव अभियान समिति के नेतृत्व में तथा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में रुड़की नगर निगम स्थित रविदास प्रतिमा से शुरू होकर सिविल लाइंस बाजार से होते हुए वीर महाराणा प्रताप की रुड़की चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर समाप्त हुई।
इस दौरान समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सिविल लाइंस बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप की मूर्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर सफल हो गई है जहां महिलाएं असुरक्षित हैं, किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। युवा बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे ज्यादा छलने का काम युवा वर्ग के साथ किया है ।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की की तमाम विकास की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। रुड़की में अब कांग्रेस का विधायक बनाना होगा। उन्होंने रुड़की के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज रुड़की जो बेहाल है, वह भाजपा की सरकार की देन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद,कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, रुड़की प्रभारी राव शेर मोहम्मद, सुरेश पाल राणा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष यास्मीन खान श्रीमती उदय जैन विकास त्यागी मुल्की राज सैनी ओवैस अंसारी डॉक्टर सुरेंद्र प्रजापति मेला राम डॉक्टर हरविंदर सिंह मीर, पूर्व मेयर यशपाल राणा सचिन गुप्ता महामंत्री संगठन मुनफेत अली मनोज सैनी सचिन चौधरी, प्रणय प्रताप,राजेंद्र बाड़ी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।









































Users Today : 353
Users Yesterday : 531
