(शहजाद अली हरिद्वार)कोटद्वार। पौड़ी जनपद के दुगड्डा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फतेहपुर बैंड के समीप खाई में शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 की रात थाना कोटद्वार से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से आगे फतेहपुर बैंड के समीप खाई में नदी किनारे एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम के सामने शव तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। SDRF जवानों ने नोगांव-थलदा के समीप सड़क मार्ग छोड़कर जंगल के दुर्गम रास्ते से लगभग तीन किलोमीटर की पैदल दूरी तय की और नदी किनारे तक पहुंचे।
इसके बाद टीम ने आवश्यक रेस्क्यू प्रक्रिया अपनाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अज्ञात व्यक्ति के शव को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।








































Users Today : 325
Users Yesterday : 531
