न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में धामी का बड़ा धमाका! 3.35 लाख खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देहरादून बना चैंपियन, विजेता को 5 लाख का इनाम BIG BREAKING:: हरकी पैड़ी पर हुड़दंगियों का हंगामा पड़ा भारी! पुलिस ने मौके से 8 उपद्रवियों को दबोचा, मचा हड़कंप BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली
Home » रेस्क्यू » गिद्दावाली गांव में आधी रात घर के अंदर घुसा विशालकाय मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप! दो घंटे चले रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने गंगा नदी में छोड़ा सुरक्षित

गिद्दावाली गांव में आधी रात घर के अंदर घुसा विशालकाय मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप! दो घंटे चले रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने गंगा नदी में छोड़ा सुरक्षित

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर, हरिद्वार। शनिवार रात लक्सर रेंज के  गिद्दावाली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में घुस आया और एक ग्रामीण के घर में घुसकर बैठ गया। घर में मगरमच्छ मगरमच्छ को बैठे देखकर परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
गांव में मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर वन विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम रात करीब दो बजे गांव में पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छमगरमच्छ का आकार इतना बड़ा और वजनदार था कि काबू पाने में टीम के पसीने छूट गए।गांव के लोगों की मदद से टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी की और सुरक्षित तरीके से जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ा गया। करीब दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद उसे गांव से बाहर निकालकर गंगा नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।गांववासियों को सतर्क रहने की अपील

रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना, रेस्क्यू किया गया और उसे गंगा नदी में छोड़ा गया है।

बारिश के मौसम में अक्सर मगरमच्छ और अन्य जलीय जीव आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी क्षेत्र में मगरमच्छ या अन्य जंगली जानवर नजर आएं तो घबराएं नहीं। तत्काल QRT टीम को सूचना दें या फिर वन्य जीव आपातकालीन नंबर 1962 पर संपर्क करें।

ग्रामीणों ने जताया वन विभाग का आभारघटना के बाद गांव में दहशत का माहौल तो रहा, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी के कारण बड़ी घटना टल गई।

ग्रामीणों ने QRT टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है

ALSO READ  "गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 8 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 8 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 745