न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » कार्यवाही » “कलयुगी बाप की हैवानियत: बेटी को नहर में धक्का देकर ली जान, शादी के विवाद ने ले ली मासूम की जिंदगी”

“कलयुगी बाप की हैवानियत: बेटी को नहर में धक्का देकर ली जान, शादी के विवाद ने ले ली मासूम की जिंदगी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 19 जुलाई 2025:मंगलौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक पिता ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं।

शादी को लेकर चल रहे विवाद में सिडकुल निवासी प्रदीप धीमान ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को मंगलौर नहर पुल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। वहाँ मौजूद कांवड़ यात्रियों ने आरोपी को घेर लिया और आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने भीड़ से किसी तरह आरोपी को सुरक्षित निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

प्रदीप धीमान ने बताया कि बेटी की शादी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। इसी मनमुटाव ने उसे इस जघन्य अपराध के लिए उकसाया।

कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी का विवरण:
प्रदीप धीमान पुत्र आत्माराम निवासी ढालूवाला, थाना सिडकुल, हरिद्वार

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक: शांति कुमार
  • वरिष्ठ उप निरीक्षक: रफत अली
  • उप निरीक्षक: बलवीर सिंह
  • उप निरीक्षक: वीरपाल सिंह
  • अवर निरीक्षक: गजपाल राम
  • हेड कांस्टेबल: श्यामबाबू
  • कांस्टेबल: पुनीत सेमवाल

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

ALSO READ  "Haridwar: सावन के पहले दिन 'शंकर डेयरी' पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 0 3
Users Today : 356
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 0 3
Users Today : 356
Users Yesterday : 930