न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में चला निगम का बुलडोजर! चौथे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 60 से ज्यादा कब्जे ध्वस्त, 15 ठेलियां जब्त”

“हरिद्वार में चला निगम का बुलडोजर! चौथे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 60 से ज्यादा कब्जे ध्वस्त, 15 ठेलियां जब्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज नगर निगम हरिद्वार द्वारा लगातार चौथे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान देवपुरा से वाल्मीकि चौक तक चलाया गया, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, नगर निगम की टीम तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।

अभियान के दौरान 60 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए तथा 15 से अधिक ठेलियों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया, जहां सार्वजनिक मार्गों एवं नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र के दुकानदारों को नालियों के ऊपर सामान न रखने के संबंध में कड़ी चेतावनी भी दी गई। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी दुकानदार द्वारा नाली पर अतिक्रमण नहीं किया जाएगा तथा सभी नालियों को पूर्णतः खाली रखा जाना अनिवार्य होगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस संचालित ठेला व्यवसायियों की ठेलियां जब्त की गईं। वहीं जिन ठेला व्यवसायियों के पास वैध लाइसेंस उपलब्ध थे, उन्हें निर्देशित किया गया कि वे किसी एक स्थान पर स्थायी रूप से ठेला न लगाएं तथा केवल उन्हें प्रदत्त चलित व्यवसाय की शर्तों के अनुरूप ही कार्य करें।नगर निगम हरिद्वार द्वारा बताया गया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन – पिल्ला गैंग का LLB स्टूडेंट सरगना तमंचा-बाइक समेत दबोचा, कनखल से दून तक फैला रखा था खौफ!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 2 7
Users Today : 380
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 2 7
Users Today : 380
Users Yesterday : 930