न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “कलियर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, सरकारी स्कूल के पीछे स्मैक बेचते दबोचा गया शातिर तस्कर, लाखों की अवैध स्मैक बरामद”

“कलियर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, सरकारी स्कूल के पीछे स्मैक बेचते दबोचा गया शातिर तस्कर, लाखों की अवैध स्मैक बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने एक युवक को 5.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एसआई विनोद कुमार गोला टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पीछे एक युवक स्मैक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचलर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम पुत्र रहीश निवासी वार्ड 4 पिरान कलियर बताया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक लंढौरा-मंगलौर क्षेत्र से खरीदकर लाया था और उसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

वहीं पुलिस अब स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।आरोपी पहले भी वाहन चोरी और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसआई विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल प्रकाश मनराल,होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन नाबालिक से गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन की साजिश का खुलासा, नेपाल ले जाने की थी तैयारी,पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861