न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निरीक्षण » “मां चंडी देवी मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बड़ा निरीक्षण: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर खुद पहुंचे धरातल पर, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक, सफाई-अतिक्रमण पर सख्त निर्देश”

“मां चंडी देवी मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बड़ा निरीक्षण: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर खुद पहुंचे धरातल पर, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक, सफाई-अतिक्रमण पर सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मंदिर मार्ग एवं मंदिर परिसर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो तथा मंदिर परिसर में किसी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक धरातल पर पहुंचकर लिया सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रबंधक बीकेटीसी एवं मंदिर समिति को निर्देश दिए है कि मां चंडी देवी के दर्शन करने पहुंचे रहे श्रद्धालुओं का सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, मंदिर में किसी भी तरह से कोई अव्यस्था न हो, श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध ढंग से सुगमता के साथ सभी भक्तों को दर्शन कराए जाए, इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सुरक्षा में तैनात किए गए सभी सुरक्षा कर्मियों के आई कार्ड जारी किए जाए तथा सभी सुरक्षा कर्मी वर्दी में तैनात रहे।इस दौरान जिलाधिकारी ने मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम ली तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया तथा श्रद्धालुओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मंदिर परिसर के आसपास वन क्षेत्रांतर्गत काफी कूड़ा कचरा फैला हुआ है जिसके लिए उन्होंने दूरभाष के माध्यम से प्रभागीय वन अधिकारी को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मंदिर परिसर में कोई अतिक्रमण न हो,यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो इसके वन विभाग द्वारा निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में संचालित हो रही दुकानदारों को भी निर्देश दिए है कि सभी लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे तथा एकत्रित हो रहे कूड़े कचरे के उचित निस्तारण हेतु सभी को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रबन्धक बीकेटीसी एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस को निर्देश दिए है कि मंदिर समिति में तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों का सत्यापन कर लिए जाए तथा सभी सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों को आई कार्ड जारी किए जाए इसके साथ ही दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का भी डाटा रखा जाए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,महंत भवानी नन्द गिरी, प्रबन्धक बीकेटीसी विशाल सिंह पावर,प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा, ट्रस्टी डॉ आकाश कुसुम बछेती आदि मौजूद रहे

ALSO READ  "चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार प्रशासन अलर्ट: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास व पैदल मार्ग का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 9
Users Today : 179
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 9
Users Today : 179
Users Yesterday : 861