न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » निरीक्षण » “चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार प्रशासन अलर्ट: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास व पैदल मार्ग का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए सख्त निर्देश”

“चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार प्रशासन अलर्ट: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास व पैदल मार्ग का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार हिल बाईपास रोड एवं मां मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, उन कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्लाइडिंग जोन का जायजा लिया और वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे और घास लगाने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने और मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के भी निर्देश दिए।इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही मनसा देवी प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहनों को न खड़ा होने दिया जाए। जिससे कि मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए।निरीक्षण के दौरान जिलाशियरी ने अधिशासी अभियंत सिंचाई को निर्देश दिए है कि पैदल मार्ग में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता तथा राजा जी नेशनल पार्क के वार्डन अजय लिंगवाल,अपर सहायक अभियंता लोनिवि सुनील कुमार,प्रवेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

ALSO READ  "जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: मरीजों को मिलेगी फुल मेडिकल सुविधा, टूटी सीटी स्कैन मशीन बदलेगी, गंदगी पर बरसी कड़ी फटकार!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 7 9
Users Today : 424
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 7 9
Users Today : 424
Users Yesterday : 1179