न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की BIG BREAKING:: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते; कॉर्बेट में 70 नई जिप्सियों को मिलेगी मंजूरी! BIG BREAKING:: मां धारी देवी मंदिर पहुंचना होगा आसान, श्रद्धालुओं के लिए बनेगी 100 वाहनों की क्षमता वाली हाईटेक दो मंजिला पार्किंग BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, मेरठ का बदमाश मुकुल गोली लगने से घायल, कॉम्बिंग में दो अन्य बदमाश भी दबोचे BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड में फिर मचा घमासान! पहली बार कैमरे के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की चैट खोलकर लगाए गंभीर आरोप BIG BREAKING:: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सजी जंगल सफारी की महफिल, राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया पर्यटक सीजन का भव्य शुभारंभ
Home » खेल » BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम

BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। दूसरे दिन 4×100 मीटर रिले, कबड्डी, पिट्टू तथा भाला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र ने प्रथम, खानपुर ने द्वितीय तथा लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में भगवानपुर प्रथम, मंगलौर द्वितीय तथा झबरेड़ा तृतीय स्थान पर रहा।

अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलौर ने प्रथम, खानपुर ने द्वितीय तथा भगवानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में लक्सर ने प्रथम, खानपुर ने द्वितीय तथा मंगलौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार अंडर-19 बालिका वर्ग पिट्टू प्रतियोगिता में लक्सर प्रथम, खानपुर द्वितीय तथा मंगलौर तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग पिट्टू प्रतियोगिता में खानपुर ने प्रथम, लक्सर ने द्वितीय तथा झबरेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग भाला फेंक प्रतियोगिता में खानपुर की जानवी ने प्रथम, मंगलौर की आस्था ने द्वितीय तथा भगवानपुर की परी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग भाला फेंक प्रतियोगिता में भगवानपुर के कार्तिक ने प्रथम, खानपुर के मोहित ने द्वितीय तथा मंगलौर के अपित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आयोजन के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी जितेन्द्र पुंडीर, खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल, मुकेश शर्मा, खेल विभाग हरिद्वार के खेल प्रशिक्षक एवं अंजेश कुमार, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित निर्णायक एवं अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  "कोलंबो में गूंजा भारत का विजय शंखनाद: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान पर 61 रन की धमाकेदार जीत, गेंदबाजों के कहर से सुपर-8 में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 0 4 6
Users Today : 73
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 0 4 6
Users Today : 73
Users Yesterday : 786