न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी
Home » हादसा » “हरिद्वार में चलते-चलते बनी आग का गोला बस! सर्वानंद घाट के सामने धू-धू कर जली बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें”

“हरिद्वार में चलते-चलते बनी आग का गोला बस! सर्वानंद घाट के सामने धू-धू कर जली बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार के सर्वानंद घाट के सामने शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में डीजल लीक होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगते ही चालक ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए बस को रोका और सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकलवाया। चालक और यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को पूरी तरह बुझा दिया।

उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बस में रखा यात्रियों का सामान और लगेज जलकर राख हो गया। प्रशासन की तत्परता और चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

ALSO READ  डालूवाला में खनन से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए तीन युवक: बुग्गावाला निवासी की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 6 9
Users Today : 422
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 6 9
Users Today : 422
Users Yesterday : 930