(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। महा नवमी के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार स्थित वाहिनी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल, आईपीएस ने विधि-विधानपूर्वक माँ भगवती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर कन्या पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माँ भगवती से वाहिनी परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही प्रार्थना की गई कि माँ भगवती की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्यपालन के दौरान समर्पण, साहस, अनुशासन और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।
धार्मिक आयोजन ने वाहिनी परिसर में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनाया। कार्यक्रम में शिविरपाल श्री राजेश बिष्ट, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महा नवमी के इस पावन अवसर पर आयोजित पूजा-अर्चना, कन्या भोज एवं भंडारे के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था प्रकट की गई तथा वाहिनी परिवार की एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।








































Users Today : 768
Users Yesterday : 672






