न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » संकल्प » ???? 20 वर्षों से अखंड सेवा का संकल्प! हरिद्वार बहादराबाद में सीसवाल धाम शिव कांवड़ संघ का भव्य भंडारा, लाखों कांवड़ियों को मिल रहा देशी घी का प्रसाद, महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर श्रृंगार और धर्मशाला निर्माण की होगी शुरुआत

???? 20 वर्षों से अखंड सेवा का संकल्प! हरिद्वार बहादराबाद में सीसवाल धाम शिव कांवड़ संघ का भव्य भंडारा, लाखों कांवड़ियों को मिल रहा देशी घी का प्रसाद, महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर श्रृंगार और धर्मशाला निर्माण की होगी शुरुआत

(शहजाद अली हरिद्वार) (हरियाणा)मंडी आदमपु स्थित सीसवाल धाम शिव कांवड़ संघ द्वारा हर साल श्रावण मास में हरिद्वार से लगभग 18 किलोमीटर दूर बहादराबाद में 10 दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह सेवा कार्य लगातार पिछले 20 वर्षों से जारी है, जिसमें हर दिन 25 से 30 हजार कांवड़ियों को भगवान शिव का प्रसाद वितरित किया जाता है।

भंडारे की विशेषता यह है कि यह 24 घंटे निरंतर चलता है। प्रसाद में आदमपुर का प्रसिद्ध देशी घी का हलवा, 15 क्विंटल चावल, पूरी, चपाती और 2-3 प्रकार की सब्जियाँ शामिल होती हैं। लगभग 5 क्विंटल हलवा प्रतिदिन तैयार होता है। साथ ही रहने, शौचालय, स्नान, मेडिकल सुविधा जैसी व्यापक व्यवस्थाएं भी संघ द्वारा की जाती हैं।

हर वर्ष प्रशासन द्वारा भंडारे में उपयोग की जाने वाली सामग्री की जांच होती है, और सभी खाद्य वस्तुएं—विशेष रूप से घी के सैंपल—परखने के बाद अनुमति दी जाती है। संघ के प्रधान घीसाराम जैन ने बताया कि अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु इस भंडारे से लाभान्वित हो चुके हैं।

इस वर्ष भंडारे की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भी दी गई। आदमपुर व्यापार मंडल से तरसेम गोयल व प्रधान घीसाराम जैन ने मिलकर सीएम को हरियाणा के सीसवाल गांव में स्थित 700 साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर के बारे में भी बताया, जहाँ प्राकृतिक शिवलिंग विराजमान है।

22 जुलाई को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सीसवाल धाम में अर्धनारीश्वर रूप में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार होगा। देशभर से श्रद्धालु व कलाकार इस सज्जा में सम्मिलित होंगे। भजन संध्या, विशाल मेला तथा धर्मशाला निर्माण कार्य की नींव रखी जाएगी, जिसकी अध्यक्षता जेपी मिंडा ग्रुप के चेयरमैन अश्वनी मिंडा करेंगे और मुख्य अतिथि होंगे हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा।

ALSO READ  BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प

इस अवसर पर हरिद्वार के साधू-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र सेवा है, बल्कि धार्मिक एकता, भक्ति और समाज सेवा का जीवंत उदाहरण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 4
Users Today : 724
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 4
Users Today : 724
Users Yesterday : 672