न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » प्रदर्शन » “लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता की कथित दबंगई पर सुराज सेवा दल का फूटा गुस्सा—देहरादून में सड़कों पर उतरा विशाल विरोध मार्च”

“लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता की कथित दबंगई पर सुराज सेवा दल का फूटा गुस्सा—देहरादून में सड़कों पर उतरा विशाल विरोध मार्च”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। दिनांक: 04 दिसम्बर 2025. आज सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश जोशी के नेतृत्व में देहरादून में गांधी पार्क से लैंसडाउन चौक तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और भ्रष्टाचार तथा प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाने की कथित घटनाओं पर गहरा विरोध व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप है कि हाल के दिनों में शराब तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में एक आईएएस अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई, जिस पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री के एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी से अभद्र और दबावपूर्ण भाषा में बातचीत की और कथित रूप से धमकाने की कोशिश की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना न केवल अधिकारियों के मनोबल पर प्रहार है, बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला व्यवहार भी है। उनका प्रश्न है कि यह गंभीर आरोप सार्वजनिक तौर पर सामने आने के बावजूद, अब तक किसी जिम्मेदार स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।सुराज सेवा दल ने यह भी याद दिलाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। एक अन्य सरकारी कार्यक्रम में हरिद्वार की महिला तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) सुश्री रेखा आर्य से भी कथित रूप से संजय गुप्ता ने सबके सामने कड़वे और अपमानजनक लहज़े में बातचीत की थी, जिसमें अधिकारी को अत्यधिक मानसिक तनाव महसूस हुआ और वह अपमानित होकर कार्यक्रम स्थल छोड़कर चली गईं।प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश जोशी ने कहा कि अधिकारियों का सम्मान करना हर नागरिक और विशेषकर जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य है। सत्ता का अहंकार नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। राज्य की जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय, कुछ लोग तस्करों के बचाव और उनके रास्ते साफ करने में लगे हुए हैं यह प्रदेश के भविष्य के लिए घातक है।

सुराज सेवा दल की मुख्य माँगें

पूर्व विधायक संजय गुप्ता संबंधित अधिकारी से सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगें

राज्य सरकार इस मामले में पारदर्शी जाँच कराए

अधिकारियों को सुरक्षा व सम्मान का कठोर प्रावधान सुनिश्चित करे

नशा-तस्करी पर सख्त कदम उठाए जाएँ और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण न मिले

अधिकारियों के साथ शिष्टाचार व संवैधानिक आचरण को सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हों

रमेश जोशी ने कहा की यदि संजय गुप्ता ने माफ़ी नहीं माँगी, तो विरोध लक्सर-हरिद्वार से शुरू होकर पूरे प्रदेश में उग्र रूप ले लेगा। राज्य को नशे की अंधेरी राह पर धकेलने वालों को जनता माफ़ नहीं करेगी।

हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं भ्रष्टाचार, दबंगई और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ है। प्रदर्शन करने वालों मैं देवेंद्र बिष्ट, कमल धामी, विजेंद्र, अजय मौर्या, विपिन सिंह हिमांशु धामी, राजेश थापा, मेहरबान, कुर्बान, मोनू, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट पूजा नेगी, संगीता, निधि, यश, राज शर्मा, गीता तोमर, सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811