न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं! खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 खाद्य उत्पाद फेल, 3 दुकानदारों को थमाया नोटिस! BIG BREAKING:: रुड़की में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, हरक सिंह रावत और राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकली न्याय यात्रा BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का सख्त एक्शन, निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं! युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश BIG BREAKING:: दुगड्डा के पास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने 3 किलोमीटर दुर्गम रास्ता तय कर किया रेस्क्यू BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं! खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 खाद्य उत्पाद फेल, 3 दुकानदारों को थमाया नोटिस!

BIG BREAKING:: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं! खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 खाद्य उत्पाद फेल, 3 दुकानदारों को थमाया नोटिस!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में 03 नवंबर 2026 को हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र एवं रुड़की में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करते हुए कुल 03 विधिक नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए गए।

इस दौरान जटवाड़ा पुल के पास दुग्ध वाहक वाहन से दूध का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त रामघाट सब्जी मंडी, हरकी पैड़ी स्थित मावा सप्लायर के प्रतिष्ठान से मावा तथा कनखल स्थित एक मिठाई की दुकान से खोया बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार दूध, मावा एवं खोया बर्फी के एक-एक सहित कुल तीन विधिक नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

वहीं, रुड़की शहर एवं रुड़की कैंटोनमेंट क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मिठाई की दुकानों, डेरियों एवं रिटेल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त (लैब) वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडेय एवं दिलीप जैन शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान मिठाइयों के 12 तथा पनीर का एक नमूना, कुल 13 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अतिरिक्त बेकरी उत्पादों पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं करने तथा बिना खाद्य लाइसेंस कारोबार करने पर तीन खाद्य कारोबारियों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए।

अधिकारियों ने सभी मिठाई एवं बेकरी उत्पाद विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे अपने उत्पादों पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अनिवार्य रूप से अंकित एवं प्रदर्शित करें। साथ ही खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में"

मोबाइल फूड लैब से 73 खाद्य उत्पादों की मौके पर जांच

अभियान के दौरान मोबाइल फूड लैब के माध्यम से मिठाई, दूध एवं दुग्ध उत्पादों, खाद्य तेल तथा बेकरी उत्पादों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच भी की गई। इस दौरान कुल 73 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 14 खाद्य उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। संबंधित खाद्य उत्पादों को टीम द्वारा मौके पर ही हटवाया गया। खाद्य विश्लेषण टीम में खाद्य कनिष्ठ विश्लेषक अनुराग एवं लैब सहायक गौरव नेगी उपस्थित रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे दीपावली पर्व के दौरान गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की ही बिक्री करें तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 0 2 0
Users Today : 379
Users Yesterday : 531
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 0 2 0
Users Today : 379
Users Yesterday : 531