न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं BIG BREAKING:: कोल्ड स्टोरेज से लेकर मोबाइल नेटवर्क तक विकास को मिलेगी रफ्तार! मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक चालू होगा त्यूणी अस्पताल BIG BREAKING:: अब नहीं सताएगी पानी की किल्लत! विधायक आदेश चौहान ने खोला विकास का नल, 78.40 लाख की पेयजल योजना से तीन गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत BIG BREAKING:: दीपावली से पहले प्रशासन का एक्शन मोड! रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट की छापेमारी, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी BIG BREAKING:: हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर! सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी तेजी BIG BREAKING:: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं! खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 खाद्य उत्पाद फेल, 3 दुकानदारों को थमाया नोटिस!
Home » अभियान » BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं

BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान एवं उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे लगभग 12,500 दिव्यांगजनों की मतदाता सूची में मैपिंग की जाएगी। यह कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून द्वारा इस कार्य के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष अभियान के रूप में दिव्यांगजनों की मतदाता सूची में मैपिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन में प्रत्येक दिव्यांग मतदाता को उसकी आवश्यकतानुसार मतदान संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र तथा मोबाइल नंबर संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सर्वे चौक, देहरादून में शीघ्र उपलब्ध करें।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में मैपिंग का कार्य पूर्ण होने से दिव्यांग मतदाताओं की सटीक पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी तथा निर्वाचन के दौरान उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम, सरल और सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

ALSO READ  “गंगा दशहरा के बाद हरिद्वार में चला महा स्वच्छता अभियान, 300 मीट्रिक टन कूड़ा साफ… मानसून से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 3 0 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 456
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 3 0 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 456