न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » अभियान » “गंगा दशहरा के बाद हरिद्वार में चला महा स्वच्छता अभियान, 300 मीट्रिक टन कूड़ा साफ… मानसून से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन”

“गंगा दशहरा के बाद हरिद्वार में चला महा स्वच्छता अभियान, 300 मीट्रिक टन कूड़ा साफ… मानसून से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत जनपद में करीब 300 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया गया है।

यह अभियान जिले की सीमा से लेकर शहरी क्षेत्रों तक चलाया जा रहा है। गंगा दशहरा के बाद विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत यह सफाई कार्य जारी है।

नोडल अधिकारी स्वच्छता अभियान चन्द्रकान्त मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों, संपर्क मार्गों और सीमा से जुड़े तमाम मार्गों पर विशेष सफाई की गई जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिला स्वच्छता नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी को निर्देश दिए हैं

कि कंट्रोल रूम को फोटो और वीडियो के साथ रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और उप जिलाधिकारी अपने-अपने स्तर से अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी और सफाई निरीक्षक रिपोर्ट तैयार करा रहे हैं। इस अभियान में गंगा दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फैलाए गए कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही, प्री-मानसून नाले और नालियों की सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

उन्होंने अवगत कराया कि यह स्वच्छता अभियान जिले की सीमा से लेकर शहरी क्षेत्रों तक फैला हुआ है। ‘राईट ऑफ वे’ के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और उप जिलाधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी और सफाई निरीक्षक सफाई कार्यों की रिपोर्ट तैयार करा रहे हैं।

ALSO READ  चारधाम यात्रा सुरक्षा: बुग्गावाला पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 85 व्यक्तियों की जांच

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा दशहरा के बाद फैले कूड़े का निस्तारण करना है। श्रद्धालुओं द्वारा फैलाए गए कचरे को साफ करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही, मानसून से पहले नाले और नालियों की सफाई भी की जा रही है।

यह कार्य जलभराव रोकने और बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 0
Users Today : 221
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 0
Users Today : 221
Users Yesterday : 522