न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन!

BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन!

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आज समापन हुआ। बैठक में दोनों मंडलायुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल की ओर से वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त श्री मनीष गर्ग, महानिदेशक मीडिया श्री आशीष गोयल, महानिदेशक आईटी श्रीमती सीमा खन्ना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पहले दिन सभी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों,उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए आयोग की तरफ से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच (ईवीएम-एफएलसी) कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस दौरान आयोग की तरफ से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक के दूसरे दिन सभी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों ने जनपद की चुनाव तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। जिलों के पुलिस अधिकारियों ने फोर्स डिप्लायमेंट प्लान सहित अपराध एवं कानून व्यवस्था संबंधी प्रस्तुतीकरण दिया। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों के संबंध में संतोष प्रकट करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित इलेक्शन प्लाॅनर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अर्द्धसैनिक बल, आबकारी, जीएसटी, परिवहन, वन विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कस्टम सहित 21 एजेंसियों ने भी चुनाव तैयारियों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में प्रधान सचिव भारत निर्वाचन आयोग श्री एस.बी. जोशी, श्री बी.के. पाठक, कुमाऊँ मंडलायुक्त श्री दीपक रावत, गढ़वाल मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरुप, आईजी श्री निलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाऊँ रेंज श्रीमती नवेदिता कुकरेती, प्रभारी आईजी गढ़वाल रेंज श्रीमती विमि सचदेवा, स्टेट पुलिस नोडल आईजी श्री कृष्ण कुमार वीके, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित सभी डीएम, एसएसपी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तूदास उपस्थित रहे।

ALSO READ  "Haridwar:में VIP नंबरों का जलवा! नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका ‘0009’, फैंसी नंबरों पर लगी लाखों की बोली"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 0 9
Users Today : 283
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 0 9
Users Today : 283
Users Yesterday : 844