न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » सिडकुल का सड़क विवाद: सरेआम हुड़दंग मचाने वाले 10 युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, माहौल बिगाड़ने वालों की चली नहीं दबंगई!

सिडकुल का सड़क विवाद: सरेआम हुड़दंग मचाने वाले 10 युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, माहौल बिगाड़ने वालों की चली नहीं दबंगई!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने सरेआम सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 10 युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 को कुछ युवक सड़कों पर शोर-शराबा कर माहौल खराब कर रहे थे, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो ये युवक और अधिक उत्पात मचाने लगे।

सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। अंततः पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर सैनी, सुमित, मोहित सैनी, निखिल, दीपक शर्मा (दो), केशव शर्मा, गौरव शर्मा, अजय कुमार और नंदलाल के रूप में हुई है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं और फिलहाल सिडकुल क्षेत्र में रह रहे थे।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और पीआरडी जवान राकेश कुमार की अहम भूमिका रही। थाना सिडकुल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ALSO READ  “दुकान में नहीं, कर्मचारी के घर में छिपाकर रखा था मौत का मांझा! ज्वालापुर पुलिस का छापा, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले पर ₹10 हजार का चालान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 6 9
Users Today : 866
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 6 9
Users Today : 866
Users Yesterday : 728