न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण BIG BREAKING:: महंत विशम्बर दास हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन! चंडीगढ़ से दबोचा गया 50 हजार का इनामी आरोपी प्रदीप, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी

BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई काले रंग की भैंस भी बरामद कर ली है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम रानीमाजरा निवासी राजा की पत्नी ने थाना पथरी में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उनकी भैंस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 510/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(3) में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में थाना पथरी पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

इसी दौरान 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने झाबरी जाने वाले मार्ग के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर ग्राम झाबरी से चोरी की गई काले रंग की भैंस बरामद की गई। इसके बाद पीड़िता को मौके पर बुलाकर भैंस की शिनाख्त कराई गई। पीड़िता ने बरामद भैंस को अपनी बताया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल पुत्र नरेश, निवासी ग्राम पुरुषोत्तमनगर, थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

ALSO READ  कलियर से 7 माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज खुलासा: भीख में ज्यादा कमाई के लालच में चुराया बच्चा, दिव्यांग महिला और साथी गिरफ्तार

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरुपुर, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश सिंह तथा पुलिसकर्मी मुकेश चौहान, अनिल पंवार, जयपाल चौहान, दौलत सिंह और सुबोध शर्मा शामिल रहे। भैंस सकुशल बरामद होने पर पीड़िता और उसके परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 5 3 3
Users Today : 54
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 5 3 3
Users Today : 54
Users Yesterday : 522