न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: बकरीद से पहले गौकशी के अड्डे पर छापा, 150 किलो गौमांस बरामद, महिला गिरफ्तार; 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार”

“ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: बकरीद से पहले गौकशी के अड्डे पर छापा, 150 किलो गौमांस बरामद, महिला गिरफ्तार; 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। हरिद्वार जिले में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं, जबकि सात आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा पुलिस टीम के साथ बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डायल-112 पर ग्राम नागल पलूनी में गौकशी की सूचना मिली।

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 07-08 लोग गौकशी करते मिले। पुलिस को देखकर अधिकांश आरोपी फरार हो गए, जबकि एक महिला को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से लगभग 150 किलो गौमांस, एक छुरी और एक छोटी कुल्हाड़ी बरामद की।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 109/2026 के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय रावत, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, कांस्टेबल फुरकान अली और महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी: अवैध मरीज जांच करते पकड़े गए फार्मासिस्ट, तीन दुकानें सील"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 0
Users Today : 221
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 0
Users Today : 221
Users Yesterday : 522