न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार बना नाबालिग के लिए ढाल: प्यार के जाल में फंसाकर किशोरी को पंजाब ले गया युवक, लुधियाना में किराये के मकान से धराया आरोपी; सकुशल बरामद हुई बालिका, पॉक्सो एक्ट में बढ़ी कार्रवाई”

“हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार बना नाबालिग के लिए ढाल: प्यार के जाल में फंसाकर किशोरी को पंजाब ले गया युवक, लुधियाना में किराये के मकान से धराया आरोपी; सकुशल बरामद हुई बालिका, पॉक्सो एक्ट में बढ़ी कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में आरोपी युवक को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को लेबर कॉलोनी सेक्टर-02 बीएचईएल निवासी एक व्यक्ति ने हरिद्वार पुलिस को अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी।

मामले में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अंकुश पुत्र रमेश का पता लगाया।

जांच में सामने आया कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लुधियाना ले गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने 28 मई को दबिश देकर आरोपी को पंजाब माता मंदिर क्षेत्र, लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 19 मई को किशोरी को अपने साथ ले गया था और वहां दोनों किराये के मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ बयान दर्ज किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोनिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल विमल नेगी और महिला होमगार्ड लक्ष्मी शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 2
Users Today : 223
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 2
Users Today : 223
Users Yesterday : 522