न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!”

“हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र में गौ तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वाले सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 7 आरोपितों के विरुद्ध धारा 129 बीएनएसएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपित पूर्व में भी गौकशी, गौ मांस की तस्करी और पशु क्रूरता जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में इनकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर पुलिस पहले से सतर्क थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में टीम ने इन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रेषित की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और गौ तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ALSO READ  “बहादराबाद पुलिस का बड़ा वार – मरगूबपुर में गोकशी गैंग का पर्दाफाश, 500 किलो गोमांस संग 3 आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 8
Users Today : 803
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 8
Users Today : 803
Users Yesterday : 1179