न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में झपटमारों पर सिडकुल पुलिस का कहर! दिन दहाड़े मोबाइल लूटा… रात ढले हथकड़ी पहनकर पहुंचे हवालात!”

“हरिद्वार में झपटमारों पर सिडकुल पुलिस का कहर! दिन दहाड़े मोबाइल लूटा… रात ढले हथकड़ी पहनकर पहुंचे हवालात!”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। हरिद्वार में मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को थाना सिडकुल पर पुरुषोत्तम पांडे निवासी धीरवाली, ज्वालापुर ने तहरीर दी थी कि रॉकमैन कंपनी के पास दो अज्ञात बाइक सवार उनका INFINIX मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 508/25, धारा 304(2) BNS पंजीकृत किया गया।

 

अगले दिन पुलिस गश्त के दौरान काला गेट के पास दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में उनके पास से वही INFINIX मोबाइल बरामद हुआ जो झपटमारी में छीना गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियांशु पुत्र राकेश पाल (निवासी रावली महदूद, हरिद्वार) और दीपांशु पुत्र टीटू (मूल निवासी खतौली, मुज़फ्फरनगर, हाल निवासी रावली महदूद) के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल UP23 AM 6770 भी बरामद की गई।सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र ममगई, हे0का0 संजय सिंह और का0 मनीष की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

ALSO READ  शिवालिक नगर-हरिद्वार मार्ग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटलों-दुकानों के सामने बने अवैध निर्माण जमींदोज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930