न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » प्रदर्शन » “धरतीपुत्रों का गुस्सा फूटा! हजारों किसानों ने रुड़की में गरजती महापंचायत से सरकार को दी चेतावनी — बोले, जब तक गन्ने का भुगतान नहीं, तब तक नहीं भरेंगे कर्ज़ और बिजली बिल!”

“धरतीपुत्रों का गुस्सा फूटा! हजारों किसानों ने रुड़की में गरजती महापंचायत से सरकार को दी चेतावनी — बोले, जब तक गन्ने का भुगतान नहीं, तब तक नहीं भरेंगे कर्ज़ और बिजली बिल!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। डेढ़ महीने तक तहसील में धरना देने के बाद उत्तराखंड किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज महापंचायत की। इस महापंचायत में जुटे किसानों ने अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी की । प्रशासन,पुलिस,बिजली और गन्ना विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देने के साथ महापंचायत संपन्न हुई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के अलग अलग गांवों से हजारों किसानों ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों में सवार होकर एसएडीएम आवास के समीप स्थित जादूगर रोड पर पहुंचे।यहां किसानों ने महापंचायत शुरू की। महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने आज तक किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने केवल किसानों का उत्पीड़न करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा जब तक गन्ना का बकाया भुगतान नहीं मिलता तब तक कर्ज का पैसा किसान नहीं देंगे,न ही बिजली बिल आदि का बकाया देंगे। कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री किसानों का बकाया भुगतान नहीं दिलवा सकते अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग जबरन स्मार्ट मीटर लगाना चाह रहा है। लेकिन किसान किसी कीमत पर उसे लगने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली विभाग यह सार्वजनिक करें कि पहले लगे मीटरों में क्या खराबी है अगर वह मीटर खराब थे तो लगाए क्यों गए थे इसका जवाब दें। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि अपनी लड़ाई को जागरूक होकर लड़ना होगा अन्यथा किसानों का उत्पीड़न बढ़ता जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार किसानों का उत्पीड़न करती आ रही है। किसान हित का कोई काम नहीं किया। लेकिन जब चुनाव आयेगा तो हिन्दू मुस्लिम के नाम की डुगडुगी बजाएंगे और धर्म के नाम पर लोगों से वोट मांगेंगे लोग भी आपस में बंटकर धर्म के नाम पर वोट डाल देंगे यही सबसे बड़ी गलती है। इसके साथ ही गन्ना का दाम बढ़ाने,सोलानी नदी का पुल बनाने,2041के मास्टर प्लान में किसानों को विश्वास में लेने की मांग गुलशन रोड ने की।

ALSO READ  "सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राजेंद्र चौधरी बोले—भाजपा सरकार का तंत्र के दुरुपयोग का खेल अब नहीं चलेगा"

जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं किसी कीमत पर इनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि अगर विभाग पर स्मार्ट मीटर के अलावा कोई और मीटर नहीं है तो वह बाजार से खरीदकर मीटर लगा देंगे उसी के अनुसार बिल देंगे। उसके बाद विभाग ने कारवाई की तो किसान अपने खेतों में लगे बिजली के खंभों को उखाड़ कर फेंक देंगे।

धरने पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने किसानों को आश्वासन दिया की 5 दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं चीनी मिल से आए अधिकारियों ने महापंचायत के बीच गन्ना विभाग के डीसीओ को पांच करोड़ रुपये का चैक सौंपा। मौके पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ विवेक कुमार, सीओ नरेंद्र पंत, सीओ लक्सर नताशा सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुचे। इस मौके पर

सुरेंद्र नंबरदार, चौधरी राजेंद्र सिंह, आदित्य चौधरी, धर्मवीर प्रधान, राजपाल सिंह, आकिल हसन, महकार सिंह, मेनपाल सिंह, पवन त्यागी, तेजवीर सिंह, प्रवीण राणा, दुष्यंत चौधरी, सरदार जसवीर सिंह, संदीप चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर यादव, अदनान नवाज खान, अक्षय चौधरी, मोहम्मद आजम, इलम सिंह, मनोहर, नरेश लोहान, भूपेश शर्मा, राव नवहार, मुनेश त्यागी, समीर आलम, सरदार सुखदेव सिंह, राजेश वर्मा, नरेश बालियान, राहुल सैनी, राजपाल, मनजीत, सागर सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 3
Users Today : 783
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 3
Users Today : 783
Users Yesterday : 672