न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » अभियान » “दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाई कारखानों और बॉर्डर पर मावा–मिल्क की सख्त जांच, कई नमूने सील!”

“दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाई कारखानों और बॉर्डर पर मावा–मिल्क की सख्त जांच, कई नमूने सील!”

(शहजाद अली हरिद्वार)दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई निर्माण इकाइयों पर सख्त निगरानीदीपावली पर्व के मद्देनज़र आज 9 अक्टूबर 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमों ने जनपदभर में छापेमारी अभियान चलाया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में पहली टीम ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडे और पवन कुमार के साथ उत्तर प्रदेश से सटे नारसन बॉर्डर पर वाहनों की जांच की। परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रोडवेज बसों और आपूर्ति वाहनों की चेकिंग की गई, हालांकि किसी वाहन में खाद्य सामग्री नहीं मिली। ड्राइवरों व कंडक्टरों को चेताया गया कि वे बिना सवारी खाद्य पदार्थों का परिवहन न करें।इसके बाद टीम ने मंगलौर-लैंडोरा मार्ग और बदरी राजपूतान में स्थित रसगुल्ला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया, परंतु वहां निर्माण कार्य बंद मिला। सिडकुल क्षेत्र की मिठाई दुकानों की भी जांच की गई, जहां स्वच्छता मानकों का पालन संतोषजनक पाया गया। टीम ने खुले मावा और कलाकंद के दो नमूने जांच हेतु रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे।दूसरी टीम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद टम्टा के नेतृत्व में, नगर निगम क्षेत्र की मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। एक इकाई से मिल्क, पतिसा और गुलाब जामुन के तीन नमूने लिए गए और मानक अधिनियम 2006 की धारा 55 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा, दूध, मावा और पनीर के भी नमूने जांच के लिए भेजे गए। विभाग का यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा।

ALSO READ  बहादराबाद में खाकी का सख्त एक्शन: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के आदेश पर सड़क पर उतरे पुलिस जवान, संदिग्ध वाहनों और लोगों पर कस रही है शिकंजा, जनपदभर में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930