न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » ???? “देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी वेबसाइट और गेमिंग पोर्टल से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार” ????

???? “देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी वेबसाइट और गेमिंग पोर्टल से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार” ????

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगों के गिरोह को पकड़ा है। देहरादून स्थित दो कमरों वाले एक होमस्टे पर छापा मारकर STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल और नकली बैंक खातों के माध्यम से देशभर में लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करता था।

छापे के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप (Apple, Asus, Lenovo), 23 महंगे स्मार्टफोन (Samsung S24, iPhone, Redmi, Nothing), 17 सिम कार्ड, 9 बैंक खातों की जानकारी, बारकोड स्कैनर, वाई-फाई उपकरण, एटीएम कार्ड, चेकबुक सहित कई अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।

इस गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था और ये लोग तकनीकी जानकारी का दुरुपयोग कर लोगों को ठगते थे। STF की यह कार्रवाई साइबर अपराध पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

⚠️ सावधान रहें! किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या वेबसाइट पर अपनी जानकारी साझा न करें।

???? साइबर ठगी की शिकायत हेतु तुरंत डायल करें 1930 या नजदीकी साइबर क्राइम थाना जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938