न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » आरोप » “शिवालिक नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, पेयजल संकट और अव्यवस्थाओं के खिलाफ 22 जून को धरने पर बैठेंगे सभासद रॉबिन”

“शिवालिक नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, पेयजल संकट और अव्यवस्थाओं के खिलाफ 22 जून को धरने पर बैठेंगे सभासद रॉबिन”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर क्षेत्र में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र के सभासद अमरदीप सिंह रॉबिन ने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पालिका में पेयजल, कूड़ा प्रबंधन और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर कोई ठोस नीति या योजना लागू नहीं की गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रॉबिन ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, कई जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है और पूरे नगर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने पालिका अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है और विकास कार्यों के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने 22 जून को पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है और कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा

। साथ ही उन्होंने एसआईटी जांच की मांग करते हुए बीएचईएल क्षेत्र में लगाए गए यूनिपोल विज्ञापन बोर्डों की वैधता की जांच कराने की बात कही। रॉबिन ने भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की सूची सार्वजनिक करने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा पालिका बोर्ड की बैठकों की कार्यवाही सभासदों को उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जनआंदोलन को तेज करेंगे। स्थानीय नागरिकों ने भी रॉबिन के इस कदम को समर्थन देते हुए पालिका प्रशासन से जवाबदेही की मांग की है।

ALSO READ  कलियर में फर्जी मतदाता सूची का आरोप, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737