न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन BIG BREAKING:भद्रकाली मोड़ पर मौत का कहर! 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत; 5-6 यात्री घायल
Home » मुलाकात » “असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से उत्तराखंड के राज्यपाल की खास मुलाकात, सैनिकों के सम्मान से लेकर दोनों राज्यों के विकासात्मक सहयोग तक हुई बड़ी चर्चा”

“असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से उत्तराखंड के राज्यपाल की खास मुलाकात, सैनिकों के सम्मान से लेकर दोनों राज्यों के विकासात्मक सहयोग तक हुई बड़ी चर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से उत्तराखंड के राज्यपाल की आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान राज्यपाल ने डॉ. सरमा को पुनः जनादेश प्राप्त कर दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

भेंट के दौरान असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र सेवा में उसके अतुलनीय योगदान तथा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।राज्यपाल ने कहा कि देश की सुरक्षा में वीर जवानों का योगदान अमूल्य है और उनका सम्मान व कल्याण सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय रहना चाहिए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को देवभूमि उत्तराखंड आने का सादर आमंत्रण भी दिया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड और असम के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक सहयोग आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगा। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

ALSO READ  "लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने ग्राम धनपुरा में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, न्याय व हर संभव मदद का दिया भरोसा – बेटियों की सुरक्षा को बताया मानवता का परम धर्म"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 4 1 1
Users Today : 567
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 4 1 1
Users Today : 567
Users Yesterday : 747