न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले
Home » राहत » BIG BREAKING:: अब नहीं सताएगी पानी की किल्लत! विधायक आदेश चौहान ने खोला विकास का नल, 78.40 लाख की पेयजल योजना से तीन गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

BIG BREAKING:: अब नहीं सताएगी पानी की किल्लत! विधायक आदेश चौहान ने खोला विकास का नल, 78.40 लाख की पेयजल योजना से तीन गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्राम टीरा टोंगिया में विधायक आदेश चौहान ने ₹78.40 लाख की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इस योजना के शुरू होने से ग्राम टीरा टोंगिया सहित खाला टीरा और टांडा टीरा के सैकड़ों परिवारों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले भी लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाने और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा चुका है। इसके बावजूद गर्मी के मौसम में पुराने नलकूप की क्षमता कम होने के कारण ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। कई परिवारों को नियमित जलापूर्ति के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए नई पेयजल योजना स्वीकृत कराई गई है। इसके पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत होने और पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।

योजना के शुभारंभ अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छ पेयजल प्रत्येक परिवार की बुनियादी जरूरत है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से इस योजना को स्वीकृति दिलाकर कार्य प्रारंभ कराया गया है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और परिवार तक पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनका लक्ष्य है। क्षेत्र का समग्र विकास और जनसमस्याओं का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है।

ALSO READ  "नागदेव के ढांडरी में महिला पर जानलेवा हमले के बाद फैले गुलदार के आतंक का अंत: प्रशासन और वन विभाग के निर्णायक अभियान में चिन्हित नर गुलदार ढेर, ग्रामीणों को मिली राहत"

वहीं, जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। नई योजना से सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि कुमार, प्रदीप राठौर, रामपाल सिंह, नाथी सिंह, डॉ. कुलदीप चौहान, नरेश राठौर, जसप्रीत सिंह और सुरेश प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 9 9
Users Today : 473
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 9 9
Users Today : 473
Users Yesterday : 844