न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » खुलासा » BIG BREAKING:: पथरी पुलिस का बड़ा धमाका! दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर खंडहर से निकलीं 9 चोरी की बाइकें!

BIG BREAKING:: पथरी पुलिस का बड़ा धमाका! दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर खंडहर से निकलीं 9 चोरी की बाइकें!

(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। थाना पथरी पुलिस की टीम ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 9 बाइक बरामद की है।

थाना पथरी पर राजेन्द्र पुत्र भरत सिंह, निवासी बिशनपुर झरड़ा, पुरानी कुंडी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूके-17-4011 को 15 सितंबर को शाहपुर ठेके के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर तत्काल मु0अ0सं0 479/2026 अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी साक्ष्यों सुरागरसी-पतारसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से अज्ञात वाहन चोरों की तलाश शुरू की गई। थाना पथरी पुलिस टीम ने रविदास आश्रम, लक्सर रोड के पास से 02 संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में संदिग्धों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर शंखनाद कॉलोनी, लक्सर रोड के पास स्थित एक खंडहर से छिपाकर रखी गई 08 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

इस प्रकार आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

बरामद मोटरसाइकिलों में से 03 मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना पथरी में पूर्व से अभियोग पंजीकृत हैं, जबकि 01 मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना कनखल में अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित थानों से संपर्क कर उनका सत्यापन किया जा रहा है।

ALSO READ  "50 लाख की बैंक ठगी का पर्दाफाश: फर्जी आधार, नया ATM कार्ड और ज्वेलरी-ज़मीन खरीदने वाला शातिर गैंग हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा"

रोबिन पुत्र वरुण सिंह निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर व आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर का चालान कर दिया गया है।

बरामद बाइक

1. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW223PHB11545, इंजन नं. HA11E7PHB49034

2. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHA10BFEHM20278, इंजन नं. HA10EREHM63464

3. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHA10AMCHG31126, इंजन नं. HA10EJCHG23601

4. स्प्लेंडर, सिल्वर रंग चेसिस नं. MBLHAR07XHHM11713, इंजन नं. HA10AGHHM13853

5. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW121MHG38433, इंजन नं. HA11EDMHG57406

6. स्प्लेंडर, सिल्वर रंग चेसिस नं. MBLHAR085JHK06766, इंजन नं. HA10AGJHK14717

7. स्प्लेंडर, ग्रे रंग चेसिस नं. MBLHAW127LHB07154, इंजन नं. HA11EYLHB83660

8. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW115MHC30136, इंजन नं. HA11EVMHC08864

9. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAR084JHG20382, इंजन नं. HA10AGJHGA0348

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 7 7
Users Today : 69
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 7 7
Users Today : 69
Users Yesterday : 1368