BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रंग-रूप! भीमगोड़ा कुंड से रोड़ी बेलवाला तक विकास कार्यों को रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए सख्त निर्देश
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के साथ ही हरिद्वार की पौराणिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर मेला प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पौराणिक भीमगोड़ा कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का जिम्मा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) को सौंपते हुए…













