(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले में गिरकर एक मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हादसे की पूरी जानकारी ली।
ग्रामीणों ने महंत शुभम गिरी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता, नाले की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिकायतें रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में चल रहे कार्यों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने मासूम की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। विकास कार्य जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए जाते हैं, लेकिन यदि लापरवाही या सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ती है तो यह गंभीर विषय है।
महंत शुभम गिरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हक और न्याय के लिए जो कदम उठाना पड़ेगा, पार्टी वह कदम उठाएगी। जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और मामले को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।








































Users Today : 688
Users Yesterday : 702






