(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर । लक्सर के मुण्डाखेड़ा कलां गांव में 30 और 31 अगस्त की आधी रात हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक, गांव के ही परिचित युवक आशीष सैनी उर्फ गादड़ और ललित कुमार उर्फ पाशा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवीन के घर को निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्ध लोगों के साथ-साथ आने-जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 8 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के कई आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का शिकायतकर्ता के घर पहले से आना-जाना था। इसी दौरान उन्हें घर में नगदी और सोने-चांदी के आभूषण रखे होने की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई।
पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद नगदी खर्च कर दी गई, जबकि आभूषणों को बेचकर रकम आपस में बांटने की योजना थी। बरामद आभूषणों की शिकायतकर्ता ने मौके पर पहचान कर उन्हें अपना बताया है। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है








































Users Today : 691
Users Yesterday : 702






