न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल BIG BREAKING:: लेखक गांव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को किया प्रोत्साहित
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रंग-रूप! भीमगोड़ा कुंड से रोड़ी बेलवाला तक विकास कार्यों को रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रंग-रूप! भीमगोड़ा कुंड से रोड़ी बेलवाला तक विकास कार्यों को रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के साथ ही हरिद्वार की पौराणिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर मेला प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पौराणिक भीमगोड़ा कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का जिम्मा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) को सौंपते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।मेलाधिकारी सोनिका ने भीमगोड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर पौराणिक भीमगोड़ा कुंड का स्थलीय निरीक्षण किया और इसके जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भीमगोड़ा कुंड की प्राचीनता, धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक विरासत को देखते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

ALSO READ  "वीआईपी दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: देर रात एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बुलाई वर्चुअल मीटिंग, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश"

उन्होंने एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह को कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की योजना एवं डिजाइन को आवश्यक अनुमोदन के बाद तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंड की सफाई एवं जलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था, सीढ़ियों के सुधार, क्षतिग्रस्त पत्थरों को बदलने तथा रेलिंग एवं अन्य संरचनाओं को सुव्यवस्थित करने को कहा। साथ ही आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने, परिसर में स्थित मंदिरों एवं अन्य धार्मिक संरचनाओं का सौंदर्यीकरण तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मेलाधिकारी ने आसपास के भवनों के अग्रभाग (फसाड) को निर्धारित थीम के अनुरूप विकसित करने को कहा। उन्होंने कुंड के प्रवेश द्वार के समीप ऑटो एवं ई-रिक्शा की अनियोजित पार्किंग पर रोक लगाने तथा इनके लिए अन्य उपयुक्त स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने और बेतरतीब निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।

ALSO READ  “किशोरों को एनीमिया से बचाने का जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन प्लान, डीएचएस बैठक में स्वास्थ्य विभाग को दिए सख्त और स्पष्ट निर्देश

मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को देर सायं तक कुंभ मेला-2027 से जुड़े विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मेलाधिकारी ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में कुंभ मेला-2027 के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण कर नसमतलीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा इसके बाद सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की स्थापना एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध होनी चाहिए।उन्होंने हरिद्वार में कुंभ मेला एवं अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा तथा आकस्मिक एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र को पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त रखने तथा वेंडिंग जोन को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने निर्माणाधीन एडमिन रोड की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के ठोस प्रबंध करने तथा आगंतुकों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आस्था पथ से संबंधित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने दूधाधारी चौक-भूपतवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कुंभ मेला-2027 के तहत चल रहे निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की भी पड़ताल की। उन्होंने कुंभ मेला मद से दूधाधारी चौक से ज्वालापुर तक प्रस्तावित सड़क नवीनीकरण कार्य के प्रारंभिक चरण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में साधु-संतों, प्रबुद्धजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा अन्य सभी हितबद्ध लोगों के सुझावों को ध्यान में रखा जाए।

उन्होंने सड़क परियोजना में निर्धारित स्थानों पर फुटपाथ एवं रेलिंग के निर्माण, ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था तथा अन्य प्रावधानों के अनुरूप कार्यों को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं फसाड से संबंधित कार्यों को भी योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने को कहा। साथ ही स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर पार्किंग एवं शौचालयों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "डीएम सख्त: रावली महदूद व जमालपुर कलां में लीक हो रहे वाटर टैंक तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश, समय से मिलेगी ग्रामीणों को पानी की सप्लाई"

मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, टेक्निकल सेल के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, यूपीडीसीसी के परियोजना प्रबंधक सुमित मलवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 5 6 7
Users Today : 391
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 5 6 7
Users Today : 391
Users Yesterday : 693