न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » निर्देश » “डीएम सख्त: रावली महदूद व जमालपुर कलां में लीक हो रहे वाटर टैंक तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश, समय से मिलेगी ग्रामीणों को पानी की सप्लाई”

“डीएम सख्त: रावली महदूद व जमालपुर कलां में लीक हो रहे वाटर टैंक तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश, समय से मिलेगी ग्रामीणों को पानी की सप्लाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार रावली महदूद एवं जमालपुर कलां में जलनिगम के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेय जल योजना/पम्प हाउस का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारीयों से ली जानकारी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि रावली महदूद में बनाये गये पेयजल टैंक से लिकेज हो रहा है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित टैंक को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। टैंक के मरम्मत कार्य किये जाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित कर उन्होंने टैंक मरम्मत कार्य की तिथि निर्धारित करते हुए टैंक का मरम्मत कार्य कराया जाय ताकि ग्रामीण पहले ही अपने लिए पेयजल की उचित प्रबन्धन कर सके। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा दिये जाने वाले अंशदान के सम्बन्ध में क्षेत्रवासियों के साथ बैठक आयोजित कर सरकार द्वारा निर्धारित अंशदान के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जाए जिससे ग्रामीणों में अंशदान जमा करने के सम्बन्ध में कोई संशय न रहें।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये है कि पानी की सप्लाई क्षेत्रवासियों को समय पर करा दी जाय ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या न होने पाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि पानी की सप्लाई करने में किसी भी प्रकार की शिथलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाए। ग्रामवासियों को सुबह एवं सायं कों समय पर पानी की सप्लाई सुचारु की जाए।
रावली महदूद के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जमालपुर कलां में स्थापित पेयजल योजना/पम्प हाउस का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया की जमालपुर कलां में पेयजल टैंक भी लिकेज हो रहा है। जिसको भी जिलाधिकारी ने तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पम्प हाउस परिसर में सम्बन्धित ठेकेदार का ट्रेक्टर/ट्राॅली एवं अन्य सामग्री रखा है जिसके लिए कोई अनुमति एवं किराया न लिए जाने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता जलनिगम को निर्देश दिये कि सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा पम्प हाउस परिसर में ट्रेक्टर एवं ट्राॅली किस माह से रखा है की अवधि का सम्बन्धित ठेकेदार से सर्कल रेट के अनुसार किराया वसूल करने के निर्देश दिये यदि उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित योजनाओं पर व्यय की गई धनराशि एवं उपलब्ध करायी गये कनेक्शनों के सम्बन्ध में भी जानकारी चाहीं। अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है

कि रावली मेहदूद में जलजीवन मिशन के तहत् 12 करोड़ की लागत से योजना का निमार्ण किया गया है तथा इस वाटर टैंक से 4 हजार 9 सौ कनेक्शन उपलब्ध कराये गये है। तथा पानी के टैंक की क्षमता 19 सौ 50 किलो लीटर है। जमाल कलां पेयजल पम्प योजना का निमार्ण 10 करोड़ लागत से किया गया है तथा वाटर टैंक की क्षमता 14 सौ किलो लीटर है जिससे 5 हजार 5 सौ कनेक्शन दिये गये हैं जिनके माध्यम से स्थानीय लोगों को पेयजल वितरित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता एम मुस्तफा, सहायक अभियंता भूपेन्द्र सिंह, अवर अभियंता वर्षा सिंह एवं सीमा बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ALSO READ  "अब नहीं चलेगी सुस्ती! मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का सख्त अल्टीमेटम—3 दिन में पोर्टल पर अपलोड करें सभी प्रोजेक्ट, ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश"

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 5 6
Users Today : 1313
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 5 6
Users Today : 1313
Users Yesterday : 886