न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल BIG BREAKING:: लेखक गांव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को किया प्रोत्साहित
Home » सख्त » BIG BREAKING:: देहरादून में जर्जर भवनों पर DM सख्त, तकनीकी जांच के बिना नहीं होगा ‘गिरासू’ घोषित—जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता!

BIG BREAKING:: देहरादून में जर्जर भवनों पर DM सख्त, तकनीकी जांच के बिना नहीं होगा ‘गिरासू’ घोषित—जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने देर शाम जनपद में जर्जर एवं संभावित रूप से असुरक्षित भवनों के चिन्हीकरण के संबंध में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जर्जर भवनों के चिन्हीकरण का कार्य पूरी गंभीरता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी भवन को जर्जर अथवा गिरासू घोषित करने से पूर्व उसके सभी तकनीकी एवं संरचनात्मक पहलुओं का गहन परीक्षण किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके और जनसुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके।

ALSO READ  डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल सख़्त! वन भूमि हस्तान्तरण मामलों पर बैठी कुर्सी पर चेताया अधिकारियों को – "जीआईएस मैपिंग से ही समय पर होगी स्वीकृति, अब लापरवाही नहीं चलेगी"

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत जर्जर भवनों का चिन्हीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे भवनों की सूची तैयार करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति, संरचनात्मक सुरक्षा एवं आसपास निवास करने वाले लोगों की सुरक्षा सहित सभी आवश्यक पहलुओं का परीक्षण किया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका परिषदों, लोक निर्माण विभाग तथा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों को जर्जर भवनों के निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण के लिए विशेषज्ञ तकनीकी टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से तकनीकी सर्वेक्षण कर भवनों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भवनों को गिरासू घोषित करने की कार्रवाई सभी तकनीकी एवं विधिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा जनहानि को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ALSO READ  “कार्मिकों की सुरक्षा पर सख्त हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – सरकारी दफ्तरों में बनेगी सख्त एसओपी, दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई”

उन्होंने कहा कि चिन्हीकरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संपादित करें। संवेदनशील एवं अत्यधिक जर्जर भवनों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर आयुक्त ऋषिकेश विजयनाथ शुक्ला, उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वान्ठा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढोंडियाल, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 5 6 5
Users Today : 389
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 5 6 5
Users Today : 389
Users Yesterday : 693