
“सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महासागर, गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की डुबकी, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हर की पैड़ी, ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, सुभाष घाट एवं कुशा घाट समेत सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से आए श्रद्धालुओं






















