न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » सख्त » BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून मै शहरी विकास विभाग, जलागम प्रबंधन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की! और जनहित के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया की

ALSO READ  BIG BREAKING:: मेडिकल स्टोर संचालक हो जाएं सावधान! एक्सपायर दवाओं पर ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा आनंद सख्त, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

शहरी विकास विभाग से शहरों में पेयजल वितरण, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए। निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें ताकि जनता को असुविधा न हो।

जलागम विभाग द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाए। ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनरुद्धार (Rejuvenation) के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

पर्यावरण विभाग से विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण और प्लास्टिक उन्मूलन अभियानों को गति दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ALSO READ  छात्रवृत्ति घोटाले पर केंद्र का कड़ा वार: त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सवाल पर सरकार सख्त, उत्तराखंड में SIT गठित, मदरसों के फर्जीवाड़े पर अब डिजिटल शिकंजा

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें और बजट का शत-प्रतिशत एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं के समाधान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में तीनों विभागों के कई उच्च अधिकारीयों और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 8 4
Users Today : 258
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 8 4
Users Today : 258
Users Yesterday : 844