न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने आज लोक भवन के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक भवन सचिवालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन प्रदेश का एक प्रमुख संवैधानिक संस्थान है, इसकी गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए अपनी कार्यप्रणाली को जनभावनाओं के अनुरूप, अधिक जनसुलभ, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं से जुड़ा संस्थान है। यहां आने वाले लोगों को सहज पहुंच, सम्मानजनक व्यवहार और अपनी बात रखने का उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं एवं प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए।

राज्यपाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग और समर्पण से कार्य करने के कहा। उन्होंने कहा कि लोक भवन की गरिमा उसकी कार्यप्रणाली, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और लोगों के विश्वास से और अधिक सुदृढ़ होती है। बैठक के उपरांत राज्यपाल ने लोक भवन सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक भवन पुस्तकालय का भी भ्रमण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

ALSO READ  “गंगा की पवित्रता पर कोई समझौता नहीं!” चन्द्रेश्वर नाले पर डीएम का सख्त प्रहार, 25 घरों के पाइप सीज, दूषित जल पर पूर्ण प्रतिबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 8
Users Today : 462
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 8
Users Today : 462
Users Yesterday : 844