न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » अपील » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत!

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा गंगा घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जनसहयोग से ही हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न स्तरों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर साफ-सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, साधु-संतों, धार्मिक संस्थानों, होटल एसोसिएशनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षण संस्थानों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने जनपदवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा-कचरा न फेंके। सभी नागरिक कूड़े को निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। गंगा नदी एवं उसके घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी भी सार्वजनिक स्थान, सड़क, घाट अथवा अन्य क्षेत्र में कूड़ा-कचरा दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8273371714 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही जनपद की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। उन्होंने जनपदवासियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, युवाओं, विद्यार्थियों तथा विभिन्न संगठनों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है। सभी नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हरिद्वार की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

ALSO READ  स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार में शराब की बिक्री पूर्णतः बंद रहेगी, जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

जिलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इन प्रयासों को सफल बनाने में जनपदवासियों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें, खुले में कूड़ा न फेंकें तथा कहीं भी गंदगी दिखाई देने पर कंट्रोल रूम नंबर 8273371714 पर सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों से हरिद्वार को न केवल उत्तराखंड राज्य, बल्कि पूरे देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 0 9
Users Today : 836
Users Yesterday : 497
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 0 9
Users Today : 836
Users Yesterday : 497