न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » सख्त » “ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को लेकर हरिद्वार प्रशासन का बड़ा एक्शन: लक्सर के 12 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री-बैनामे और भूमि उपयोग परिवर्तन पर लगी रोक, अवैध निर्माण कार्यों पर भी प्रशासन हुआ सख्त”

“ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को लेकर हरिद्वार प्रशासन का बड़ा एक्शन: लक्सर के 12 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री-बैनामे और भूमि उपयोग परिवर्तन पर लगी रोक, अवैध निर्माण कार्यों पर भी प्रशासन हुआ सख्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 29 मई 2026।तहसील लक्सर क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग (ग्रीनफील्ड हाईवे) परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश के अनुपालन में विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) रुड़की द्वारा पानीपत से गोरखपुर ग्रीनफील्ड हाईवे (शामली-पुवायाँ फेज-1) परियोजना के अंतर्गत कि.मी. 20.00 से 32.00 तक भूमि अर्जन की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की धारा-3ए के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यवाही को देखते हुए तहसील लक्सर के 12 ग्रामों—मदारपुर, मिर्जापुर उर्फ मोहनवाला, पौडोवाली, टाडा जलालपुर, प्रहलादपुर, रघुनाथपुर उर्फ बालावाली, बालचन्दवाला,

अलामपुर, हस्तमौली, शाहपुर, गिद्धावाली एवं कलसिया—में भूमि की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री/बैनामा तथा भूमि की प्रकृति में परिवर्तन (कृषि से गैर-कृषि) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध धारा-3ए की कार्यवाही पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत निर्माण कार्यों पर भी पूर्ण रूप से रोक रहेगी।

विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी आकाश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का कार्य सुचारु रूप से संपादित हो सके।

ALSO READ  “रुद्रप्रयाग में डीएम प्रतीक जैन का सख्त तेवर: डीएलआरसी बैठक में बैंकों को चेतावनी, स्वरोजगार ऋण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 8 9
Users Today : 210
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 8 9
Users Today : 210
Users Yesterday : 522