न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी

BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी

(शहजाद अली हरिद्वार)शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को सपा सांसद इकरा हसन और सपा विधायक नाहिद हसन मृतक के घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

इकरा हसन ने हत्याकांड के खुलासे में हो रही देरी को लेकर शामली पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंकित बालियान की हत्या बेहद गंभीर और दुखद घटना है। उन्होंने सवाल किया कि वारदात के समय पुलिस कहां थी और अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना ने शामली की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बेहतर कानून-व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इकरा हसन ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा नहीं किया तो वह मृतक के परिवार के साथ धरने पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई में वह परिवार के साथ खड़ी रहेंगी।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर मृतक के परिजनों से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। नेताओं के लगातार पहुंचने से पुलिस प्रशासन पर जल्द खुलासे और गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।

ALSO READ  “राज्य–सुरक्षा और विकास पर मंथन: मुख्यमंत्री धामी से गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट ले. जनरल डी.एस. राणा की अहम मुलाकात”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 522