न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन BIG BREAKING:भद्रकाली मोड़ पर मौत का कहर! 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत; 5-6 यात्री घायल BIG BREAKING:लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, रवि की टिक्की खाकर बोले—‘वोकल फॉर लोकल’ से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था! BIG BREAKING:रक्षाबंधन पर CM धामी की बहनों को बड़ी सौगात, 60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर, पिंक ई-बसें और ढाई लाख तक सस्ता ऋण—महिला सशक्तिकरण को मिली नई रफ्तार BIG BREAKING:सत्यापन अभियान में पुलिस से पंगा पड़ा भारी, महिला समेत 4 गिरफ्तार—मारपीट, गाली-गलौच और धमकी के आरोप
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा और हुड़दंग करना चार लोगों को भारी पड़ गया। राहगीरों को हो रही परेशानी और लोगों में बढ़ते रोष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंग कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो पुलिस ने चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की रात थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी उनके इस व्यवहार का विरोध किया, जिससे आम लोगों में रोष व्याप्त हो गया।सूचना मिलने पर थाना सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को काफी समझाया-बुझाया, लेकिन उनके द्वारा हुड़दंग जारी रखा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार (40), सुमित कुमार (20), चिंटू (21) और सौरभ कुमार (23) शामिल हैं। सभी आरोपी सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद स्थित कृपाल नगर के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 2 0 3
Users Today : 359
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 2 0 3
Users Today : 359
Users Yesterday : 747